कार्यालय में नहीं बैठ रही अंचलाधिकारी

सिसई. सिसई अंचलाधिकारी निशा कुमारी गत 14 फरवरी से अपने कार्यालय कक्ष में नहीं बैठ रही है. जिससे आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहा है. विद्यार्थियों का जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन रहा है. साथ ही ग्रामीणों को अंचल से संबंधित कार्य कराने में भी परेशानी हो रही है. इस संबंध […]

सिसई. सिसई अंचलाधिकारी निशा कुमारी गत 14 फरवरी से अपने कार्यालय कक्ष में नहीं बैठ रही है. जिससे आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहा है. विद्यार्थियों का जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन रहा है. साथ ही ग्रामीणों को अंचल से संबंधित कार्य कराने में भी परेशानी हो रही है. इस संबंध में अंचलाधिकारी निशा कुमारी ने बताया कि 14 फरवरी से 10 मार्च तक मैट्रिक की परीक्षा थी. परीक्षा ड्यूटी के कारण कार्यालय में नहीं बैठ पा रही थी. अपने आवास पर आवश्यक कार्य का निबटारा करती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >