आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली

कामडारा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समेकित बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से सेविकाओं ने बेटी बचाओ, नारी शोषण बंद करो, नारी अबला नहीं सबला है आदि नारा बुलंद किया और महिलाओं को समाज व देश के विकास में योगदान देने की […]

कामडारा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समेकित बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से सेविकाओं ने बेटी बचाओ, नारी शोषण बंद करो, नारी अबला नहीं सबला है आदि नारा बुलंद किया और महिलाओं को समाज व देश के विकास में योगदान देने की अपील की. पर्यवेक्षिका मुरियन तिडु टोपनो ने कहा कि महिला समाज की रीढ़ हैं. पुरुष के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है. मौके पर शशिकला देवी, भारती देवी, फुलमइत देवी, ग्रेस होरो, फुलमनी देवी, संध्या कुमारी सहित कई आंगनबाड़ी सेविकायें शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >