: ममता वाहन मालिकों ने समस्याओं से कराया अवगत

10 गुम 12 में बैठक में डॉ राकेश व अन्य.गुमला. सिविल सर्जन कार्यालय में ममता वाहन मालिकों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने की. बैठक में राज्य सरकार द्वारा ममता वाहन के नये मार्गदर्शिका के संबंध में जानकारी दी. डॉ राकेश ने कहा कि गर्भवती महिला के प्रसव के पूर्व […]

10 गुम 12 में बैठक में डॉ राकेश व अन्य.गुमला. सिविल सर्जन कार्यालय में ममता वाहन मालिकों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने की. बैठक में राज्य सरकार द्वारा ममता वाहन के नये मार्गदर्शिका के संबंध में जानकारी दी. डॉ राकेश ने कहा कि गर्भवती महिला के प्रसव के पूर्व व प्रसव उपरांत सरकार के निर्देश पर 500 रुपये की राशि भुगतान की जायेगी. सब सेंटर में व्यवस्था नहीं होने के कारण गर्भवती महिला के परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले जाने की बाते कहते हैं. पदाधिकारी ने ममता वाहन मालिकों से कहा कि आप सभी अपने-अपने पंचायत के सब सेंटर में ही ले जायें. मालिकों ने कहा कि हमारा भुगतान नियमित नहीं होता है. जिससे हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वाहन मालिकों ने कहा कि गुमला प्रखंड के तीस वाहन मालिक है. जिसका लगभग पच्चीस लाख रुपये भुगतान लंबित है. इसे भी अविलंब भुगतान कराने की मांग की. बैठक में सर्वसम्मति से मालिकों ने एल वन सब सेंटर ले जाने पर सहमति दी. मौके पर आनंद राम महतो, प्रवीण कुमार दास, सुरेश प्रसाद, ज्ञान रंजन सोनी, राजेश कुमार, मुरारी साहू, अब्दुल मन्नान अंसारी, केलु साहू, सुरेंद्र प्रसाद, रजब खान, दोमो गोप, प्रेमचंद्र गोप, सुभाष गिरी, गीता देवी सहित कई वाहन मालिक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >