अनियमितता की जांच की मांग

गुमला. नगर पंचायत के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम कुमार महतो को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने पूर्व के नपं पदाधिकारी मोहित मुक्ति मंजर व उपाध्यक्ष द्वारा किये गये कायोंर् व खरीद की जांच कराने की मांग की है. कहा है कि इन दोनों ने भारी वित्तीय अनियमितता बरता है. इसकी निष्पक्ष […]

गुमला. नगर पंचायत के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम कुमार महतो को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने पूर्व के नपं पदाधिकारी मोहित मुक्ति मंजर व उपाध्यक्ष द्वारा किये गये कायोंर् व खरीद की जांच कराने की मांग की है. कहा है कि इन दोनों ने भारी वित्तीय अनियमितता बरता है. इसकी निष्पक्ष जांच हो. एक अन्य ज्ञापन में श्री सिंह ने डेढ़ महीना पहले जो टेंडर निकाला गया था, उसपर काम शुरू करें. विकास का काम नहीं होने से जनता के समक्ष नगर पंचायत की छवि धूमिल हो रही है. उन्होंने दो दिनों के अंदर तुलनात्मक विवरणी तैयारी करने के लिए कहा है. जिससे विकास की गति तेज हो सके. श्री सिंह ने राजस्व से संबंधित जानकारी की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >