9 गुम 8 में लॉटरी ड्रा कराते डीसी.गुमला. गुमला जिला में संचालित देसी-विदेशी शराब दुकानों का ठेका के लिए लॉटरी के माध्यम से शराब दुकान के संचालकों का चयन किया गया. शराब दुकानों के ठेका के लिए ग्रुप एक से नौ, दो से 12, तीन से 12, चार से आठ, पांच से एक तथा छह से कुल 16 पेपर जमा किया गया था. सोमवार को डीसी कार्यालय कक्ष में डीसी गौरी शंकर मिंज की उपस्थिति में लॉटरी हुआ. जिसमें ग्रुप एक से पवन कुमार, ग्रुप दो से त्रिलोकी चौधरी, ग्रुप तीन से अनूप महतो, ग्रुप चार से अशोक शर्मा, ग्रुप पांच से अशोक शर्मा तथा ग्रुप छह से संजीव सिंह का लॉटरी निकला. लॉटरी के माध्यम से चयनित सभी लोगों को शराब दुकानों का ठेका दिया गया. लॉटरी के बाद डीसी ने सभी चयनित संचालकों को निर्देश दिया कि जिन लोगों ने अभी तक पूरी से सभी तरह के कागजात जमा नहीं किये हैं, वे जल्द ही जमा करें. दुकान संचालन में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए.
शराब दुकानों का लॉटरी से हुआ चयन
9 गुम 8 में लॉटरी ड्रा कराते डीसी.गुमला. गुमला जिला में संचालित देसी-विदेशी शराब दुकानों का ठेका के लिए लॉटरी के माध्यम से शराब दुकान के संचालकों का चयन किया गया. शराब दुकानों के ठेका के लिए ग्रुप एक से नौ, दो से 12, तीन से 12, चार से आठ, पांच से एक तथा छह […]
