गुमला. सिसई थाना क्षेत्र के नदीटोली निवासी बुधमनी देवी (28) को गुमला में मेहमानी आना महंगा पड़ा. सड़क हादसे में बुधनी को अपना दायां पैर गंवाना पड़ गया. बुधमनी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी. सदर अस्पताल गुमला में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना गत रविवार संध्या लगभग सात बजे की है. जानकारी के अनुसार बुधमनी गत रविवार को गुमला प्रखंड के टैंसेरा गांव में किसी के यहां मेहमानी आ रही थी. गुमला आने के बाद टैंसेरा जाने के लिए वह एक टेंपों में बैठ गयी. इसी दौरान उर्मी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टेंपों को टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जोरदार था कि टेंपों पर बैठे-बैठे ही बुधमनी का दायां पैर जांघ के समीप से कट गया. वहीं टेंपों में बैठे अन्य लोग भी चोटिल हुए. टक्कर की आवाज सुन कर स्थानीय लोग जमा हुए. लेकिन किसी ने घायलों की मदद नहीं की. बाद में सूचना मिलने पर गुमला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये.
टेंपों व अज्ञात वाहन में टक्कर, महिला का पैर कटा
गुमला. सिसई थाना क्षेत्र के नदीटोली निवासी बुधमनी देवी (28) को गुमला में मेहमानी आना महंगा पड़ा. सड़क हादसे में बुधनी को अपना दायां पैर गंवाना पड़ गया. बुधमनी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी. सदर अस्पताल गुमला में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना गत रविवार […]
