::::: महिला कोषांग का गठन नहीं हुआ तो दोबारा देंगे धरना

दंडाधिकारी मनीषा वत्स के आश्वासन के बाद धरना खत्म.गुमला. महिला समिति गुमला की महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को अनुमंडल दंडाधिकारी मनीषा वत्स के समझाने के बाद खत्म हो गया. श्रीमती वत्स ने आश्वासन दिया कि महिलाओं की जो मांग है, उसे वरीय अधिकारियों के समक्ष रखा जायेगा. जिससे महिला थाना कोषांग का गठन व […]

दंडाधिकारी मनीषा वत्स के आश्वासन के बाद धरना खत्म.गुमला. महिला समिति गुमला की महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को अनुमंडल दंडाधिकारी मनीषा वत्स के समझाने के बाद खत्म हो गया. श्रीमती वत्स ने आश्वासन दिया कि महिलाओं की जो मांग है, उसे वरीय अधिकारियों के समक्ष रखा जायेगा. जिससे महिला थाना कोषांग का गठन व अन्य समस्याओं को दूर किया जा सके. महिला समिति की सचिव शीला सिंह ने कहा है कि अगर 15 दिन के अंदर उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो मजबूरन दोबारा अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने के लिए विवश होना पड़ेगा. यहां बता दें कि महिलाएं महिला थाना कोषांग की बैठक पुन: शुरू कराने सहित अन्य 15 सूत्री मांगों को लेकर अड़े हुए थे. कहा कि वर्तमान समय में महिला हिंसा में दिनों-दिन वृद्धि हो रही है. महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. ऐसी विषम परिस्थिति में जनता की सुरक्षा व हित को ध्यान में रखते हुए महिला थाना कोषांग की बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए. मौके पर सफीना खातून, प्रतिमा देवी, सुशीला मिंज, उषा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >