भरनो में लाठी से पीट कर दोस्त की हत्या

भरनो (गुमला) : भरनो थाना क्षेत्र के रेमे बंगरू गांव में शनिवार की शाम करमचंद उरांव ने अपने दोस्त पुसा उरांव (18) की लाठी से पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद से करमचंद फरार है. पुसा के पिता चारो उरांव ने थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने […]

भरनो (गुमला) : भरनो थाना क्षेत्र के रेमे बंगरू गांव में शनिवार की शाम करमचंद उरांव ने अपने दोस्त पुसा उरांव (18) की लाठी से पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद से करमचंद फरार है. पुसा के पिता चारो उरांव ने थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है.
जानकारी के अनुसार, होली के दिन पुसा का छोटा भाई रंथु उरांव व करमचंद उरांव जिरहुल गांव गये हुए थे. नशे में दोनों ने कुछ हरकत की, तो ग्रामीणों ने उनकी जम कर पिटाई कर दी. दूसरे दिन शनिवार की शाम पुसा व करमचंद एक साथ खाना-पीना कर रहे थे. इसी दौरान जिरहुल गांव में घटी घटना व किसी लड़की को लेकर दोनों आपस में लड़ बैठे. गुस्से में करमचंद ने पुसा को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी लड़की को लेकर दोनों में विवाद हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >