सिसई. नेशनल हाइवे 43 स्थित चंद्राणी होटल के समीप सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में कामता टंगराटोली के सुलोचन उरांव, धनीराम टोप्पो व बेड़ो जामटोली के डहरू उरांव शामिल हैं. इनमें धनीराम व डहरू मामूली रूप से चोटिल हुए. प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों को छोड़ दिया गया. जबकि सुलोचन के माथे पर गहरी चोट लगी है. इसकी स्थिति गंभीर है. रेफरल अस्पताल सिसई में प्राथमिक उपचार के बाद सुलोचन को रिम्स रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार तीन अपने बाइक (जेएच 07इ 9792) पर सिसई से गुमला की ओर जा रहे थे. वहीं विपरीत दिशा आ रही एक ट्रक से जाकर टकरा गये. स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
सड़क हादसे में तीन घायल, एक रेफर
सिसई. नेशनल हाइवे 43 स्थित चंद्राणी होटल के समीप सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में कामता टंगराटोली के सुलोचन उरांव, धनीराम टोप्पो व बेड़ो जामटोली के डहरू उरांव शामिल हैं. इनमें धनीराम व डहरू मामूली रूप से चोटिल हुए. प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों को छोड़ दिया गया. जबकि सुलोचन […]
