डुमरी. सांसद सह केंद्रीय ग्रामीण मंत्री सुदर्शन भगत के पैतृक प्रखंड डुमरी में बिजली संकट गहरा गया है. जैसे जैसे गरमी बढ़ रही है, विभाग अपना रवैया दिखाना शुरू कर दिया है. बीत एक सप्ताह से बिजली सही ढंग से सप्लाई नहीं हो रही है. इससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बिजली नहीं रहने से प्रखंड के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है. छात्रों के पढ़ाई बाधित हो रही है. यहां तक कि विश्व कप क्रिकेट मैच भी लोग ठीक ढंग से देख नहीं पा रहे हैं. प्रखंड के सुभाष, जीतेंद्र, मुखैल व शंभु ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत का पैतृक प्रखंड है. गुमला के विधायक भी इसी क्षेत्र से हैं. इसके बाद भी विभाग अपनी मरजी से बिजली सप्लाई कर रहा है.
मंत्री के प्रखंड में गहराया बिजली संकट
डुमरी. सांसद सह केंद्रीय ग्रामीण मंत्री सुदर्शन भगत के पैतृक प्रखंड डुमरी में बिजली संकट गहरा गया है. जैसे जैसे गरमी बढ़ रही है, विभाग अपना रवैया दिखाना शुरू कर दिया है. बीत एक सप्ताह से बिजली सही ढंग से सप्लाई नहीं हो रही है. इससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बिजली नहीं […]
