डायन-बिसाही में वृद्ध महिला की हत्या

कामडारा. कामडारा थाना के किसनी बरटोली गांव में शुक्रवार की रात को अज्ञात अपराधियों ने 50 वर्षीय सरस्वती देवी की लाठी व डंडे से पीट कर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस के प्रथम अनुसंधान से पता चला है कि डायन-बिसाही में हत्या हो सकती है. पुलिस ने शव […]

कामडारा. कामडारा थाना के किसनी बरटोली गांव में शुक्रवार की रात को अज्ञात अपराधियों ने 50 वर्षीय सरस्वती देवी की लाठी व डंडे से पीट कर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस के प्रथम अनुसंधान से पता चला है कि डायन-बिसाही में हत्या हो सकती है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार रात को सरस्वती घर पर अकेले थी. तभी पांच छह अज्ञात अपराधी पहुंचे. सरस्वती के घर के आसपास जितने भी घर थे, सभी के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद सरस्वती को उसी के घर में जम कर पीटा. जिससे उसकी मौत हो गयी. देर रात को जब उसका पति भागीरथी सिंह पहुंचा तो अपनी पत्नी को मृत पाया. उसने सुबह को इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस गांव पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >