बाइक से गिरने से पांच घायल

सिसई. थाना क्षेत्र के कुम्हार मोड़ के समीप सड़क हादसे में अखबार विक्रेता हेमंत साहू सहित चार अन्य लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बबलु कुमार अपनी बाइक से गुमला की ओर जा रहा था. इसी बीच एक अज्ञात बाइक से बबलु के बाइक को ठोकर लग गयी. जिससे बबलु अनियंत्रित होकर बाइक सहित […]

सिसई. थाना क्षेत्र के कुम्हार मोड़ के समीप सड़क हादसे में अखबार विक्रेता हेमंत साहू सहित चार अन्य लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बबलु कुमार अपनी बाइक से गुमला की ओर जा रहा था. इसी बीच एक अज्ञात बाइक से बबलु के बाइक को ठोकर लग गयी. जिससे बबलु अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा. वहीं विपरीत दिशा से आ रहे रेडवा गांव के लक्ष्मण साहू, कमलेश साहू, व हेमंत साहू बबलु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर पड़े. जिसमें तीनों के माथे पर चोट लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >