गुमला. सदर थाना से सात किमी दूर नवाटोली मुख्य सड़क के किनारे से पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. पुलिस के अनुसार युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गयी है और शव को नवाटोली के पास फेंक दिया गया है. संभवत: शव को वाहन से लाया गया होगा. युवक के चेहरे पर चोट के निशान हैं. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. शव को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि युवक की हत्या हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हत्या कर शव को सड़क पर फेंका
गुमला. सदर थाना से सात किमी दूर नवाटोली मुख्य सड़क के किनारे से पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. पुलिस के अनुसार युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गयी है और शव को नवाटोली के पास फेंक दिया गया है. संभवत: शव को वाहन से लाया गया होगा. […]
