होली शांतिपूर्वक मनाने की अपील

सिसई. थाना परिसर में बुधवार को होली पर्व के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ राकेश कुमार गोप ने की. बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने, गली रोड की मरम्मत करने, गश्ती में तेजी लाने, होली के दिन शराब व मेले को बंद रखने की मांग की गयी. जिस पर थाना […]

सिसई. थाना परिसर में बुधवार को होली पर्व के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ राकेश कुमार गोप ने की. बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने, गली रोड की मरम्मत करने, गश्ती में तेजी लाने, होली के दिन शराब व मेले को बंद रखने की मांग की गयी. जिस पर थाना प्रभारी विद्या शंकर ने कहा कि होली के दिन सभी चौक चौराहों पर पुलिस गश्ती होती रहेगी. साथ ही चौकसी भी बरती जायेगी. मौके पर शनियारो देवी, सुरेश ठाकुर, किरण माला बाड़ा, सुखदेव उरांव, मैनेजर साहू, अब्दुल मजीद अंसारी, अजीत जायसवाल सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >