डुमरी थाने में मनायी गयी होली

4 गुम 16 में होली मिलन मनाते अधिकारीडुमरी. डुमरी थाना परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह मनाया गया. एक-दूसरे को लोगों ने अबीर लगा कर पर्व की बधाई दी. साथ ही प्रेम व भाईचारगी से होली मनाने की अपील की. चैनपुर सर्किल के इंस्पेक्टर रामप्रवेश चौधरी ने कहा कि हम सभी मिल-जुल कर होली […]

4 गुम 16 में होली मिलन मनाते अधिकारीडुमरी. डुमरी थाना परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह मनाया गया. एक-दूसरे को लोगों ने अबीर लगा कर पर्व की बधाई दी. साथ ही प्रेम व भाईचारगी से होली मनाने की अपील की. चैनपुर सर्किल के इंस्पेक्टर रामप्रवेश चौधरी ने कहा कि हम सभी मिल-जुल कर होली मनायी. होली आपसी प्रेम का पर्व है. इसमें किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं होना चाहिए. पर्व को लेकर पुलिस हर तरह से मुस्तैद है. थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी ने कहा कि पर्व को खुशी पूर्वक मनायें. पर्व को लेकर पुलिस हर दृष्टिकोण से चौकस है. किसी भी प्रकार की सूचना जनता पुलिस को दें. मौके पर इम्तियाज अली, अभिमन्यु कुमार, प्रेम प्रकाश भगत, नवीन कुमार सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >