निर्धारित लक्ष्य 20 तक पूरा करें

बसिया. भाजपा बसिया मंडल की बैठक बुधवार को कोनवीर में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने की. बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सदस्यता अभियान की पंचायतवार समीक्षा की गयी. समीक्षा में पाया गया कि पूरे प्रखंड में तीन हजार नये सदस्य बनाये गये हंै. जिला सदस्यता प्रभारी मिशिर कुजूर ने कहा कि 20 […]

बसिया. भाजपा बसिया मंडल की बैठक बुधवार को कोनवीर में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने की. बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सदस्यता अभियान की पंचायतवार समीक्षा की गयी. समीक्षा में पाया गया कि पूरे प्रखंड में तीन हजार नये सदस्य बनाये गये हंै. जिला सदस्यता प्रभारी मिशिर कुजूर ने कहा कि 20 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य को किसी भी स्थिति में पूरा करें. कार्य कठिन है, लेकिन फिर भी कार्यकर्ता मेहनत करेंगे तो निश्चित ही सफल होंगे. मौके पर आनंद साहू, पुरुषोतम राम, सुमेरनाथ बड़ाइक, जयराम ओहदार, राजेश्वर साहू, कृष्णा गुप्ता, अमर पांडेय, कृष्णा साहू, गोवर्धन साहू, मनोज ओहदार, भीम साहू, जयधर पाठक, रमेश देवघरिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >