घटिया सड़क बना, दोषी पर कार्रवाई हो

गुमला. लोहरदगा रोड के लोगों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें स्टेट हाइवे रोड के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. लोगों ने कहा है कि बिना मापदंड के सड़क बनायी गयी है. जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है. इस रूट में 10 स्कूल है. बच्चों को भी स्कूल […]

गुमला. लोहरदगा रोड के लोगों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें स्टेट हाइवे रोड के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. लोगों ने कहा है कि बिना मापदंड के सड़क बनायी गयी है. जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है. इस रूट में 10 स्कूल है. बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है. बिना तकनीक के सड़क बनायी गयी है. डीसी से जांच कर दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग कीहै. ज्ञापन में मुनेश्वर कुमार साहू, कृष्णा कुमार मिश्रा, हेमंत कुमार, रामविकास मिश्रा, संजय कुमार, एके टोप्पो, संजय पंडा, नंदकिशोर सिंह, राजदीप सिंह, बसंत साहू आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >