उग्रवादियों के खिलाफ प्राथमिकी

गुमला. रविवार को जेहनगुटुवा के समीप जेजेएमपी व झांगुर गुट के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें झांगुर गुट के दो सदस्य मारे गये. इस मामले में पुलिस ने थाने में जेजेएमपी उग्रवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पुलिस ने देवरागानी के अनुज उरांव उर्फ पंकज जी, हेलता गांव के सूरज उरांव उर्फ […]

गुमला. रविवार को जेहनगुटुवा के समीप जेजेएमपी व झांगुर गुट के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें झांगुर गुट के दो सदस्य मारे गये. इस मामले में पुलिस ने थाने में जेजेएमपी उग्रवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पुलिस ने देवरागानी के अनुज उरांव उर्फ पंकज जी, हेलता गांव के सूरज उरांव उर्फ अमित व चीरोडीह गांव के राजू बड़ाइक को आरोपी बनाया है. इसके अलावा 15 से 20 उग्रवादियोंे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार झांगुर गुट के कई सदस्य जेजेएमपी में शामिल हो गये हैं. जिससे झांगुर गुट को बिशुनपुर इलाके से खत्म कर जेजेएमपी उस क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >