गुमला. गुमला में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया है. अभियान के दौरान दुकान के बाहर रखे सामानों को जब्त कर लिया गया है. जब्त सामानों को पालकोट रोड स्थित नगर पंचायत परिसर में रखा जा रहा है.
बुधवार को बहुरानी ब्यूटी पार्लर का बोर्ड, स्कूल बोर्ड, दवा दुकान का बोर्ड सहित कई सामान दुकान के बाहर सड़क के किनारे रखा हुआ था. सीओ सुनील चंद्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी दुकानदारों को पूर्व में अतिक्रमण हटाने का अपील किया गया है.
इसके बाद भी कई दुकानदार जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं. सीओ ने बताया कि कुछ सामानों को जब्त किया गया है. साथ ही अभी सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जा रहा है. नहीं मानने पर कड़ा जुर्माना लगाया जायेगा.
