:4:::: समय पर खेतीबारी कर दोगुना लाभ उठाये : बीडीओ

25 गुम 17 में, मंच पर बीडीओ व अन्य.पालकोट. प्रदान संस्था के महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार को पालकोट में कृषि एवं बागवानी वार्षिक जनसाधारण सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीडीओ सतीश कुमार ने कहा कि कृषि मुख्य व्यवसाय है. कृषि को मजबूत कर प्रखंड प्रशासन का पहला लक्ष्य […]

25 गुम 17 में, मंच पर बीडीओ व अन्य.पालकोट. प्रदान संस्था के महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार को पालकोट में कृषि एवं बागवानी वार्षिक जनसाधारण सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीडीओ सतीश कुमार ने कहा कि कृषि मुख्य व्यवसाय है. कृषि को मजबूत कर प्रखंड प्रशासन का पहला लक्ष्य है. इसलिए सभी कृषक भाई सही समय पर खेती करे और दोगुणा लाभ कमायें. कृषि के अलावा किसान मुर्गी पालन, बकरी पालन व सूकर पालन जैसे व्यवसाय भी कर सकते हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगा. कृषि के क्षेत्र में कृषकों को यदि कोई परेशानी है तो, प्रखंड कार्यालय में संपर्क करें. जानकारी प्राप्त करें और खेतीबारी करें. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मरियानुस मिंज, दुर्गेश गुप्ता, प्राची गुप्ता, सौरभ रविकांत, राजेंद्र, मार्गेस, गुलाबलता किस्पोट्टा सहित महिला मंडल की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >