:::::: मजदूर नेता ने मजदूरों से मुलाकात की

24 गुम 19 में सिसई में मजदूरों से बैठक करते राजेश सिंह.सिसई/ भरनो. मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने मंगलवार को सिसई प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर मजदूरों से उनका हालचाल जाना. वहीं गोदाम में कार्यरत मजदूर से मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि कोई भी मजदूर शराब का सेवन […]

24 गुम 19 में सिसई में मजदूरों से बैठक करते राजेश सिंह.सिसई/ भरनो. मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने मंगलवार को सिसई प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर मजदूरों से उनका हालचाल जाना. वहीं गोदाम में कार्यरत मजदूर से मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि कोई भी मजदूर शराब का सेवन कर कार्य करने नहीं आयेगा. और जो शराब के नशे में होगा, उसे काम भी नहीं देना है. एक मार्च को प्रखंड मुख्यालय में मजदूरों की बैठक कर प्रखंड कमेटी गठन करने की जानकारी दी. वहीं भरनो प्रखंड मुख्यालय का दौरा कर मजदूरों से मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली. कहा कि मजदूरों को किसी भी योजना में कम मजदूरी भुगतान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. साथ ही मजदूरों का शोषण को भी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अगर किसी मजदूर का शोषण किया जा रहा है. तो वह सीधा मुझसे संपर्क करें. दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >