लड़की भगाने के आरोपी को जेल

सिसई. थाना की पुलिस ने लड़की भगाने के आरोपी मुरगू करंजटोली निवासी जीतेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है. उसका मेडिकल कराने के बाद गुमला कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया. जानकारी के अनुसार जीतेंद्र एक लड़की को लेकर भाग गया था. इस संबंध […]

सिसई. थाना की पुलिस ने लड़की भगाने के आरोपी मुरगू करंजटोली निवासी जीतेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है. उसका मेडिकल कराने के बाद गुमला कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया. जानकारी के अनुसार जीतेंद्र एक लड़की को लेकर भाग गया था. इस संबंध में लड़की के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना पर जीतेंद्र ने लड़की को वापस ले आया. पूछताछ में लड़की के बयान के बाद पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लड़की को सीडब्ल्यूसी कार्यालय में प्रस्तुत कर उसका बयान लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >