थाना से सटे दुकान से लूटपाट

दुकानदार ने दर्ज कराया प्राथमिकी. 25 हजार की लूट.घाघरा. घाघरा थाना से सटे किराना दुकान से रविवार की रात को लूटपाट हुई है. बाइक में पहुंचे तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर रुपया रखा बैग लूट कर ले गये. इस संबंध में दुकानदार ज्योतिन साहू ने थाने में तीन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज […]

दुकानदार ने दर्ज कराया प्राथमिकी. 25 हजार की लूट.घाघरा. घाघरा थाना से सटे किराना दुकान से रविवार की रात को लूटपाट हुई है. बाइक में पहुंचे तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर रुपया रखा बैग लूट कर ले गये. इस संबंध में दुकानदार ज्योतिन साहू ने थाने में तीन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उसने 25 से 26 हजार रुपये लूट की जानकारी दी है. जबकि चर्चा है कि दुकान से लगभग तीन लाख रुपये की लूटपाट हुई है. पिस्तौल के बट से ज्योतिन को मारा भी गया है. पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >