23 गुम 14 में कार्यक्रम में बीडीओ व अन्यभरनो. प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में सोमवार को प्रखंडस्तरीय जन संवाद कार्यक्रम हुआ. अध्यक्षता बीडीओ श्वेता वेद ने की. कार्यक्रम में मनरेगा के तहत सामाजिक अंकेक्षण किया गया. जिसमें पंचायत सेवकों ने बारी बारी से अपने अपने पंचायत के योजना में किये गये सामाजिक अंके क्षणों की जानकारी दी. जन संवाद में सबसे अधिक मजदूरी भुगतान लंबित रहने का मामला पाया गया. बीडीओ श्वेता वेद ने कहा कि राशि के आवंटन के अभाव पर मजदूरों का भुगतान नहीं हो सका है. परंतु अब पर्याप्त राशि आवंटित है. मजदूरों को यथाशीघ्र भुगतान किया जायेगा. मौके पर बीपीओ अराधना राय, कनीय अभियंता अमर रविदास, परमानंद बड़ाइक, फेलिक्स तिग्गा, मारवाड़ी उरांव, रविंद्र कच्छप, शिवदेव लोहरा, राजेंद्र उरांव, राजेंद्र यादव, मुकेश उरांव, बुद्धदेव उरांव, मणि देवी, सुकरी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रखंड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
23 गुम 14 में कार्यक्रम में बीडीओ व अन्यभरनो. प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में सोमवार को प्रखंडस्तरीय जन संवाद कार्यक्रम हुआ. अध्यक्षता बीडीओ श्वेता वेद ने की. कार्यक्रम में मनरेगा के तहत सामाजिक अंकेक्षण किया गया. जिसमें पंचायत सेवकों ने बारी बारी से अपने अपने पंचायत के योजना में किये गये सामाजिक अंके क्षणों […]
