12 सदस्यीय दल वाराणसी रवाना

गुमला. नेहरू युवा केंद्र गुमला से सोमवार को 12 युवाओं का सांस्कृतिक दल राष्ट्रीय एकता शिविर वाराणसी के लिए रवाना हुआ. रवाना करने से पूर्व केंद्र की लेखापाल सुरीना टेटे ने कहा कि यह शिविर 24 फरवरी से 28 फरवरी तक कालिकाधाम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेवापुरी वाराणसी में होगा. कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के […]

गुमला. नेहरू युवा केंद्र गुमला से सोमवार को 12 युवाओं का सांस्कृतिक दल राष्ट्रीय एकता शिविर वाराणसी के लिए रवाना हुआ. रवाना करने से पूर्व केंद्र की लेखापाल सुरीना टेटे ने कहा कि यह शिविर 24 फरवरी से 28 फरवरी तक कालिकाधाम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेवापुरी वाराणसी में होगा. कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी शिरकत करंेगे. झारखंड राज्य से एकमात्र जिला गुमला को प्रतिनिधित्व के लिए चुना गया है. यह सराहनीय बात है. श्रीमती टेटे ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोक कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करना एवं उसे बढ़ावा देना है. साथ ही पर्यावरण के महत्व को ध्यान देकर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी करना है. मौके पर रमेश कुमार, सुरेश, कल्पना, चंचल, गुलाब, रंथु, संदीप सहित कई कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >