सिसई. सिसई का वार्षिक फागुन मेला 26 फरवरी से शुरू होगा. मेले में खेल तमाशा, सर्कस आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे. यह मेला 15 दिनों तक चलेगा. परंतु मेले में आनेवाले लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उल्लेखनीय है कि बाजार टांड़ रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र व बाजार के उतरी छोर में लगा चापानल एक माह से खराब है. बाजार के बगल आदिवासी छात्रावास का भी चापानल एक सप्ताह पूर्व खराब हो गया है. इस छात्रावास के चापाकल का प्रयोग बाजार आनेवाले ग्रामीण किया करते थे. वहीं चापाकल खराब होने से छात्रावास में रहने वाले युवकों को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है. इस समस्या के संबंध में निलेश शर्मा व सुरेंद्र भगत ने कहा कि चापानल खराब होने की जानकारी पीएचइडी के जेइ व जल सहिया को दिया गया है. लेकिन अभी तक कोई पहल विभाग द्वारा नहीं किया गया है.
मेले में लोगों को होगा पेयजल संकट
सिसई. सिसई का वार्षिक फागुन मेला 26 फरवरी से शुरू होगा. मेले में खेल तमाशा, सर्कस आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे. यह मेला 15 दिनों तक चलेगा. परंतु मेले में आनेवाले लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उल्लेखनीय है कि बाजार टांड़ रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र व […]
