अंदर के बुराइयों का त्याग करें : फादर लाजरूस

जारी. भिखमपुर जर्मना पल्ली में रविवार को ख्रीस्त विश्वासियों ने तीर्थयात्रा की. इस अवसर पर पल्ली में फादर लाजरूस बेंग की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा की गयी. उन्होंने कहा कि चालीसा के समय ईश्वर के प्रति विश्वास में बने रहना है और खुद के अंदर के बुराइयों का त्याग करना है. साथ ही प्रार्थना […]

जारी. भिखमपुर जर्मना पल्ली में रविवार को ख्रीस्त विश्वासियों ने तीर्थयात्रा की. इस अवसर पर पल्ली में फादर लाजरूस बेंग की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा की गयी. उन्होंने कहा कि चालीसा के समय ईश्वर के प्रति विश्वास में बने रहना है और खुद के अंदर के बुराइयों का त्याग करना है. साथ ही प्रार्थना पर विशेष ध्यान देना है. चालीसा पर्व का मतलब बुराइयों का त्याग करना है. इस पर्व के साथ ही पास्टा पर्व की तैयारी शुरू कर दें. मौके पर फादर जीतन कुजूर, प्रचारक अलेक्सियुस टोप्पो सहित सैकड़ों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >