युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

सिसई. थाना क्षेत्र के सिसई कॉलेज रोड निवासी सुरेंद्र उरांव (22) ने शुक्रवार की रात को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जिस समय उसने फांसी लगायी, घर पर कोई नहीं था. पत्नी मायके नगर गांव गयी थी. शनिवार की सुबह को आसपास के लोगों ने खुले खिड़की से सुरेंद्र को रस्सी से लटका हुआ […]

सिसई. थाना क्षेत्र के सिसई कॉलेज रोड निवासी सुरेंद्र उरांव (22) ने शुक्रवार की रात को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जिस समय उसने फांसी लगायी, घर पर कोई नहीं था. पत्नी मायके नगर गांव गयी थी. शनिवार की सुबह को आसपास के लोगों ने खुले खिड़की से सुरेंद्र को रस्सी से लटका हुआ देख कर इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया है. सुरेंद्र ने क्यों आत्महत्या की, इसका पता नहीं चला है. पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >