मिलन समारोह सह कलशयात्रा समारोह

घाघरा. सिद्ध आश्रम साधक परिवार के तत्वावधान में शनिवार को मिलन समारोह सह कलशयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 111 महिलाओं ने आदर भंडारटोली स्थित तालाब से कलश में जल भर कर कलशयात्रा निकाली और शिवमंदिर होते हुए साधु टोंगरी पहुंच कर शिवलिंग में जलाभिषेक किया. इसके बाद लंगर का आयोजन किया […]

घाघरा. सिद्ध आश्रम साधक परिवार के तत्वावधान में शनिवार को मिलन समारोह सह कलशयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 111 महिलाओं ने आदर भंडारटोली स्थित तालाब से कलश में जल भर कर कलशयात्रा निकाली और शिवमंदिर होते हुए साधु टोंगरी पहुंच कर शिवलिंग में जलाभिषेक किया. इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रामेश्वर उरांव, बीरबल उरांव, नंदन महतो, धनराज राम, गोपाल गोप, विनय गोप, राजीव कुमार, वासुदेव महतो, प्रदीप गोप, भिखारी उरांव सहित दर्जनों लोगों ने सराहनीय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >