एक वर्ष से पानी सप्लाइ बंद, लोग परेशान

पालकोट. गरमी का मौसम आते ही पालकोटवासियों के समक्ष पेयजल की समस्या आने लगी है. पालकोट वासियों को पिंजराडीपा से पानी सप्लाइ किया जाता है. लेकिन गत वर्ष से बिजली सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण पानी सप्लाइ बंद है. संचालक रतिया साहू ने बताया कि ट्रांसफारमर नहीं होने के कारण पानी सप्लाइ नहीं हो […]

पालकोट. गरमी का मौसम आते ही पालकोटवासियों के समक्ष पेयजल की समस्या आने लगी है. पालकोट वासियों को पिंजराडीपा से पानी सप्लाइ किया जाता है. लेकिन गत वर्ष से बिजली सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण पानी सप्लाइ बंद है. संचालक रतिया साहू ने बताया कि ट्रांसफारमर नहीं होने के कारण पानी सप्लाइ नहीं हो पा रहा है. इसकी जिम्मेवारी पालकोट पीएचइडी के जेइ बुद्धराम भगत पर है. वहीं बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि सप्लाइ बंद होने पर पीएचइडी के कर्मचारियों से लिखित आवेदन मांगा गया है. पर विभाग अभी तक चुप्पी साधे हुए है. इस तरह देखा जाये तो विभागीय दावं पेंच में मामला फंसे होने के कारण आम जनता को सप्लाइ पानी का सुविधा नहीं मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >