सड़क हादसे में गार्ड घायल

घाघरा. प्रखंड क्षेत्र के दोदांग पुल के समीप सड़क हादसे में बिशुनपुर प्रखंड के बनारी हेसराग निवासी शंकर तिवारी (40) गंभीर रूप से घायल हो गये. शंकर के सिर व छाती चोट लगी है. घाघरा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शंकर को रांची रेफर किया गया है. शंकर बेंगलुरु […]

घाघरा. प्रखंड क्षेत्र के दोदांग पुल के समीप सड़क हादसे में बिशुनपुर प्रखंड के बनारी हेसराग निवासी शंकर तिवारी (40) गंभीर रूप से घायल हो गये. शंकर के सिर व छाती चोट लगी है. घाघरा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शंकर को रांची रेफर किया गया है. शंकर बेंगलुरु में एसआइएस गार्ड का काम करते हैं. छुट्टी में गांव आया हुआ था और 22 फरवरी को वापस बेंगलुरु जानेवाला था. वह शनिवार को बाइक से किसी काम को लेकर गुमला के लिए निकला था. इसी दौरान दोदांग पुल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. घटना स्थल पर वह काफी देर तक बेहोश पड़ा रहा. टेंपो लेकर गुजर रहे मोहम्मद वसीम ने शंकर को बेहोश देखा और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >