शादी के लिए लड़की देख कर लौट रहा था, हादसे में मरा

मृतक मनोज उरांव राची के नगड़ी निवासी हैकरमडीपा के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गयीगुमला. शहर के करमडीपा हवाई अड्डा के समीप शुक्रवार की शाम को हुए सड़क हादसे में घायल मनोज उरांव (27) की मौत हो गयी. उसका दोस्त अनुज उरांव गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा […]

मृतक मनोज उरांव राची के नगड़ी निवासी हैकरमडीपा के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गयीगुमला. शहर के करमडीपा हवाई अड्डा के समीप शुक्रवार की शाम को हुए सड़क हादसे में घायल मनोज उरांव (27) की मौत हो गयी. उसका दोस्त अनुज उरांव गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतक मनोज का घर रांची के नगड़ी में है. परंतु वह लंबे समय से जशपुर जिला के दड़गांव में रह कर काम करता था. छोटा भाई दीपक उरांव ने बताया कि शुक्रवार को मनोज नगड़ी से जशपुर शादी के लिए लड़की देखने गया था. परिजन पहले ही लड़की को पसंद कर चुके थे. इसलिए मनोज अपने दोस्त अनुज के साथ जशपुर लड़की देखने गया था. शाम को दोनों दोस्त बाइक से लौट रहे थे. तभी हवाई अड्डा के समीप संतुलन खोने से पेड़ में जा टकराया. इसमें दोनों दोस्त घायल हो गये. इलाज के क्रम में रात को मनोज ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह को पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >