एक गिरफ्तार, तीन नक्सली घायल

गुमला : लातेहार व गुमला के बॉर्डर पर स्थित डुमरी थाना क्षेत्र के चंडीपाट जंगल में गुरुवार की रात सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 व भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी पकड़ा गया. गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार की सुबह चार बजे तक चली मुठभेड़ में तीन माओवादी घायल भी हुए हैं. पुलिस का […]

गुमला : लातेहार व गुमला के बॉर्डर पर स्थित डुमरी थाना क्षेत्र के चंडीपाट जंगल में गुरुवार की रात सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 व भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी पकड़ा गया. गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार की सुबह चार बजे तक चली मुठभेड़ में तीन माओवादी घायल भी हुए हैं.
पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान तीनों माओवादियों को गोली लगी, लेकिन साथी माओवादी उन्हें उठा कर ले भागे. जंगल में खून का धब्बा मिला है. पुलिस ने एक माओवादी बिशुनपुर थाना के निरासी करचा गांव के कृष्णा उरांव को पकड़ा है. गोलीबारी में माओवादियों के दो घोड़े भी मारे गये. माओवादियों के भागने के बाद पुलिस ने 13 घोड़ा जब्त किया है.
इसके अलावा भारी मात्रा में विस्फोटक, वरदी, खाने-पीने के सामान, कंबल, बैग बरामद किया गया है. सारंडा से गारू लौटने के क्रम में माओवादी शीर्ष कमेटी के नेता अरविंदजी अपने 100 साथियों के साथ चंडीपाट जंगल में ठहरा हुआ था. तभी गुमला व लातेहार जिला की पुलिस सर्च ऑपरेशन के दौरान चंडीपाट गांव के समीप पहुंच गयी. पुलिस अभी गांव से आगे बढ़ कर जंगल के इलाके में घुस ही रही थी कि माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी मोरचा संभाल कर गोलीबारी की. रात भर दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोली चली है.
डुमरी के चंडीपाट जंगल में सीआरपीएफ व माओवादी मुठभेड
क्या-क्या बरामद हुआ : प्रेशर बम तीन, डेटोनेटर 450, 15 बंडल वायर तार, टाइम सेटर बम एक, 13 घोड़ा, 15 मोबाइल, तीन सीम, एक कैमरा, एक लैपटॉप, आइपी 50, तीन वॉकी-टॉकी, एक कैलकुलेटर, 200 कंबल, दो बंडल रस्सी, 50 बेड सीट, छह एडॉप्टर, वरदी 200, नाइन एमएम की चार गोली, बाइक एक, बर्तन, पिट्ठू, बैग, थर्मस व खाने-पीने के सामान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >