नाबालिग को दिल्ली में बेचा, प्राथमिकी

गुमला. सदर थाना के नवाडीह दसई टोली निवासी जतरी देवी की नाबालिग बेटी अनिता कुमारी को दलालों ने दिल्ली में बेच दिया है. इस संबंध में जतरी ने गुमला थाने में मानव तस्कर बसुवा निवासी रितेश उर्फ एकराम अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक महीना पहले अनिता को ठग कर दिल्ली में ले […]

गुमला. सदर थाना के नवाडीह दसई टोली निवासी जतरी देवी की नाबालिग बेटी अनिता कुमारी को दलालों ने दिल्ली में बेच दिया है. इस संबंध में जतरी ने गुमला थाने में मानव तस्कर बसुवा निवासी रितेश उर्फ एकराम अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक महीना पहले अनिता को ठग कर दिल्ली में ले जाकर बेचा गया है. जतरी ने कहा कि उसके पति बासी लोहरा का निधन हो गया है. एकराम कई दिनों से अनिता से फोन पर बात करता था. दिल्ली चलने के लिए कह रहा था. इसकी जानकारी बड़ी बहन रेखा देवी को है. परंतु उसे कभी नहीं लगा कि एकराम उसकी बहन को दिल्ली में ले जाकर बेच देगा. जतरी ने पुलिस से गुहार लगाते हुए अपनी बेटी को वापस लाने के लिए कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >