प्रत्येक रविवार को लगेगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

गुमला. लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा प्रत्येक रविवार को क्लब के सभागार में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर सुबह दस से दिन के 12 बजे तक चलेगा. नेत्र विशेषज्ञ डॉ पीएम बाड़ा द्वारा जांच की जायेगी. यह जानकारी देते हुए क्लब के सचिव अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि नेत्र जांच […]

गुमला. लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा प्रत्येक रविवार को क्लब के सभागार में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर सुबह दस से दिन के 12 बजे तक चलेगा. नेत्र विशेषज्ञ डॉ पीएम बाड़ा द्वारा जांच की जायेगी. यह जानकारी देते हुए क्लब के सचिव अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि नेत्र जांच कराने वाले लोगों को रविवार से पहले रजिस्ट्रेशन करा लेना है. इसके लिए 30 रुपये फी रखी गयी है. मौके पर मोतियाबिंद के मरीज भी जांच करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9470997498 पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >