ट्रक ने छात्रा को कुचला, दो घंटे एनएच जाम

गुमलाआठवीं की छात्रा थी अंजू कुमारी, सहेली बची- करमडीपा के समीप सड़क पार कर रही थी- विरोध में स्कूली छात्र भी सड़क पर उतरे19 गुम 7 में सड़क जाम करते स्कूली छात्र.प्रतिनिधि, गुमलाशहर के करमडीपा के समीप एनएच 23 पर ट्रक ने गुरुवार को पुग्गू जतरा टाना भगत स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा अंजू […]

गुमलाआठवीं की छात्रा थी अंजू कुमारी, सहेली बची- करमडीपा के समीप सड़क पार कर रही थी- विरोध में स्कूली छात्र भी सड़क पर उतरे19 गुम 7 में सड़क जाम करते स्कूली छात्र.प्रतिनिधि, गुमलाशहर के करमडीपा के समीप एनएच 23 पर ट्रक ने गुरुवार को पुग्गू जतरा टाना भगत स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा अंजू कुमारी को कुचल दिया. उसकी सहेली बाल- बाल बची. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व स्कूल के बच्चों ने दिन के डेढ़ बजे रोड जाम कर दिया. दो घंटे तक हंगामा चलता रहा. ग्रामीण छात्रा के परिजनों को उचित मुआवजा, पुलिस द्वारा पैसा लेकर नो इंट्री में गाड़ी छोड़ने व स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे. गुमला थाना के एएसआइ एएस उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचे, तो उग्र ग्रामीण पुलिस से उलझ गये. सूचना पर एसडीओ डॉक्टर नेहा अरोड़ा व सीओ सुनीला चंद्रा घटनास्थल पर पहुंचे. समझाने के बाद दिन के 3.30 बजे रोड जाम हटा. रोड जाम में 300 से अधिक गाड़ी फंसी रही. छात्रा के परिजनों को तत्काल 2500 रुपये दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >