गुमला के पीएइ स्टेडियम में 20 से 24 फरवरी तक मैच होगा.मेजबान गुमला के साथ सिमडेगा, पलामू, गढ़वा व रामगढ़ की टीम भाग लेगी.19 गुम 6 में प्रेस कांफ्रेंस में कुलदीप सिंह व अन्यप्रतिनिधि, गुमलागुमला के पीएइ स्टेडियम में 20 फरवरी से राज्य स्तरीय सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच होगा. यह मैच 24 फरवरी तक चलेगा. इसमें राज्य के पांच जिला की टीम भाग लेंगी. इसमें मेजबान गुमला के अलावा सिमडेगा, गढ़वा, पलामू व रामगढ़ जिला की टीम है. मैच की पूरी तैयारी कर ली गयी है. इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जिला क्रिकेट संघ के सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि क्वार्टर फाइनल मैच 26 फरवरी को खेला जायेगा. सिमडेगा को छोड़ कर सभी जिला की टीमें गुमला पहुंच गयी है. सिमडेगा की टीम 20 फरवरी को गुमला आयेगी. खिलाडि़यों के रहने के लिए बस पड़ाव स्थित रेड चिल्ली भवन व अंपायर व स्कोरर के रहने के लिए विंदेश होटल में व्यवस्था की गयी है. इस मैच के सफल आयोजन के लिए संयोजक मनोज कुमार चौधरी व पर्यवेक्षक भास्कर अजीत सिंह को बनाया गया है. 20 फरवरी को मैच का उदघाटन प्रशिक्षु आइएएस सूरज कुमार करेंगे. पहले दिन मेजबान गुमला के साथ पलामू जिला की टीम खेलेगी. वहीं सिमडेगा के साथ गढ़वा का मुकाबला होगा. 21 फरवरी को सिमडेगा बनाम रामगढ़ और पलामू बनाम गढ़वा, 22 फरवरी को रामगढ़ बनाम गढ़वा और सिमडेगा बनाम गुमला, 23 फरवरी को गढ़वा बनाम गुमला और पलामू बनाम रामगढ़, 24 फरवरी को सिमडेगा बनाम पलामू व रामगढ़ बनाम गुमला के बीच भिड़ंत होगा. प्रेस कांफ्रेंस में जीतेंद्र सिंह, भास्कर अजीत सिंह, बदरी गुलशन, मनोज चौधरी, लाल चंद्रशेखर नाथ शाहदेव लालू, दिलदार सिंह सहित कई लोग थे.
राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट लीग मैच आज से
गुमला के पीएइ स्टेडियम में 20 से 24 फरवरी तक मैच होगा.मेजबान गुमला के साथ सिमडेगा, पलामू, गढ़वा व रामगढ़ की टीम भाग लेगी.19 गुम 6 में प्रेस कांफ्रेंस में कुलदीप सिंह व अन्यप्रतिनिधि, गुमलागुमला के पीएइ स्टेडियम में 20 फरवरी से राज्य स्तरीय सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच होगा. यह मैच 24 फरवरी तक […]
