खाता पुस्तिका व इंदिरा आवास का लाभ देने की मांग

पालकोट. प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को टाना भगतों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सोमरा टाना भगत ने की. बैठक के उपरांत टाना भगत बीडीओ व सीओ से जमीन संबंधी खाता पुस्तिका, इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन व सामुदायिक भवन की मांग कर रहे थे. टाना भगतों ने कहा कि विकास […]

पालकोट. प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को टाना भगतों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सोमरा टाना भगत ने की. बैठक के उपरांत टाना भगत बीडीओ व सीओ से जमीन संबंधी खाता पुस्तिका, इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन व सामुदायिक भवन की मांग कर रहे थे. टाना भगतों ने कहा कि विकास के लिए हमारे लिए कोई योजना नहीं है. जिसके तहत प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी हमारी किसी भी योजना की स्वीकृति नहीं करते हैं. अध्यक्ष सोमरा ने कहा कि उपायुक्त के आदेश के बाद भी बीडीओ व सीओ अनदेखी कर रहे हैं. इस संबंध में बीडीओ सतीश कुमार ने कहा कि मेरे पास कोई टाना भगत समस्या को लेकर नहीं आये हैं. और न ही कोई आवेदन सौंपे हैं. आवेदन देंगे, तभी आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. सीओ सरोज एनी तिर्की ने कहा कि हमें किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है. आवेदन देने पर जो लोग योग्य होंगे, उनका आवेदन स्वीकार किया जायेगा. सीओ ने कहा कि जो टाना भगत आवेदन दिये थे, उनका खाता पुस्तिका बन गयी है. मौके पर चरवा टाना भगत, बुधवा खडि़या, टाना भगत, बिरसा टाना भगत, सुकरा टाना भगत सहित कई टाना भगत उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >