आवंटन नहीं होने से परेशानी

गुमला. मुक्ति संस्थान द्वारा सिलम घाटी स्थित भवन में नेत्रहीन स्कूल चलाया जा रहा है. यह समाज कल्याण विभाग के सहयोग से चल रहा है. परंतु एक साल से नेत्रहीन स्कूल को चलाने के लिए आवंटन नहीं हुआ है. जिस कारण स्कूल चलाने में भारी परेशानी हो रही है. अगर जल्द आवंटन नहीं हुआ तो […]

गुमला. मुक्ति संस्थान द्वारा सिलम घाटी स्थित भवन में नेत्रहीन स्कूल चलाया जा रहा है. यह समाज कल्याण विभाग के सहयोग से चल रहा है. परंतु एक साल से नेत्रहीन स्कूल को चलाने के लिए आवंटन नहीं हुआ है. जिस कारण स्कूल चलाने में भारी परेशानी हो रही है. अगर जल्द आवंटन नहीं हुआ तो स्कूल चलाना मुश्किल होगा. इस संबंध में संस्थान के अधिकारियों ने समाज कल्याण विभाग को पत्र लिख कर आवंटन भुगतान की मांग की है. जिससे स्कूल का संचालन सही तरीके से हो सके और नि:शक्त बच्चों को पढ़ाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >