नाजिर पर अवैध निकासी का आरोप

गुमला : पालकोट प्रखंड के नाजिर निरंजन कुमार पर बीडीओ सतीश कुमार का फरजी डिजिटल हस्ताक्षर कर 19 लाख 52 हजार रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है. इस संबंध में डीडीसी अंजनी कुमारी ने नाजिर को पत्र लिख कर स्पष्टीकरण मांगा है. स्पष्टीकरण नहीं देने पर सरकारी राशि के दुरुपयोग को देखते हुए नाजिर […]

गुमला : पालकोट प्रखंड के नाजिर निरंजन कुमार पर बीडीओ सतीश कुमार का फरजी डिजिटल हस्ताक्षर कर 19 लाख 52 हजार रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है. इस संबंध में डीडीसी अंजनी कुमारी ने नाजिर को पत्र लिख कर स्पष्टीकरण मांगा है.

स्पष्टीकरण नहीं देने पर सरकारी राशि के दुरुपयोग को देखते हुए नाजिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. साथ ही उसे सस्पेंड किया जायेगा. नाजिर से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है. साथ ही डिजिटल हस्ताक्षर बीडीओ को हस्तागत करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >