पार्टी हित में काम नहीं करने वाले सुधर जायें : सुखदेव

गुमला : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि पार्टी विरोधी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. हम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिशा निर्देश व उनके निर्णय को चुनौती नहीं दे सकते हैं. कांग्रेस के निर्णय का हम सभी को पालन करना है. श्री भगत शुक्रवार को गुमला के […]

गुमला : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि पार्टी विरोधी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. हम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिशा निर्देश व उनके निर्णय को चुनौती नहीं दे सकते हैं. कांग्रेस के निर्णय का हम सभी को पालन करना है. श्री भगत शुक्रवार को गुमला के महेश्वरी धर्मशाला में कांग्रेस के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय परिचर्चा में बोल रहे थे .
श्री भगत ने कहा कि कुछ लोग हैं, जो पद के लिए ललायित रहते हैं. परंतु पार्टी हित में काम नहीं करते हैं. ऐसे लोग सुधर जाये और पार्टी हित में काम करें. श्री भगत ने कहा कि पूरे तन मन के साथ पार्टी हित में काम करें. पहले क्या हुआ. इसे नहीं सोचना है. नयी ऊर्जा व उत्साह से काम करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >