कामडारा : थाना क्षेत्र के ठाकुरटोली निवासी हरखु ठाकुर की 45 वर्षीय पत्नी फूलमणि देवी ने गत शनिवार को खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार गत शनिवार को सरस्वती पूजा के दौरान फूलमणि नशे की हालत में पंडाल के समीप नाच रही थी. इसी बीच हरखु ने फूलमणि को खाना बनाने के लिए घर भेज दिया.
इससे गुस्सायी पत्नी फूलमणि घर के अंदर गयी और अपने पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली. जिससे वह बुरी तरह से जल गयी और दम तोड़ दी. पुलिस ने हरखु को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
