पांच सेकेंड में पासबुक का डिटेल मिलेगा

गुमला : अब स्टेट बैंक के खाताधारियों को पासबुक में जमा व निकासी पैसा का डिटेल जानने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. पांच सेकेंड में पासबुक का डिटेल मिल जायेगा. बस खाताधारी को पासबुक प्रिटिंग मशीन में डालना है. तुरंत मशीन पासबुक में पूरा डिटेल अंकित कर देगा. गुमला के स्टेट बैंक में पासबुक […]

गुमला : अब स्टेट बैंक के खाताधारियों को पासबुक में जमा व निकासी पैसा का डिटेल जानने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. पांच सेकेंड में पासबुक का डिटेल मिल जायेगा. बस खाताधारी को पासबुक प्रिटिंग मशीन में डालना है.
तुरंत मशीन पासबुक में पूरा डिटेल अंकित कर देगा. गुमला के स्टेट बैंक में पासबुक प्रिटिंग मशीन लगा है. जो कि किसी ओर बैंक में नहीं है. इसका उदघाटन 24 जनवरी को दिन के 11 बजे डीसी गौरी शंकर मिंज करेंगे. बैंक के मुख्य प्रबंधक रवि सहाय ने बताया कि उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए यह मशीन लगाया गया है. उपभोक्ताओं को अब बैंक में खड़ा होने की जरूरत नहीं है.
बस कुछ ही पलों में मशीन पासबुक का डिटेल बता देगा. इसका उपयोग कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >