गुमला के युवक का अपहरण

सिसई. गुमला निवासी गोकुल गोप का बेटा सूरज गोप गायब है. परिजनों को शक है कि उसका अपहरण हुआ है. पुलिस उसे खोज रही है. नागफेनी अंबाघाघ के समीप से पुलिस को सूरज का कपड़ा, जूता, पर्स व अन्य सामान मिला है. पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि नागफेनी में ही कहीं सूरज है. […]

सिसई. गुमला निवासी गोकुल गोप का बेटा सूरज गोप गायब है. परिजनों को शक है कि उसका अपहरण हुआ है. पुलिस उसे खोज रही है. नागफेनी अंबाघाघ के समीप से पुलिस को सूरज का कपड़ा, जूता, पर्स व अन्य सामान मिला है. पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि नागफेनी में ही कहीं सूरज है. जानकारी के अनुसार सूरज अचानक गायब हुआ.पेड़ से टकरायी ऑल्टो, चार घायलभरनो. भरनो चौक के समीप पेड़ से एक ऑल्टो के टकराने से चार लोग घायल हो गये हैैं. सभी घायल गुमला के हैं. स्थिति गंभीर होने के कारण सभी को रांची ले जाया गया है.अशोक भगत को सम्मानित कियाबिशुनपुर. विकास भारती के सचिव अशोक भगत को स्थानीय लोगों ने कपड़ा व अन्य सामान दिया है. बिशुनपुर क्षेत्र के विकास में श्री भगत के अनुपम कार्य के कारण लोग उन्हें सम्मान में वस्त्र व अन्य सामान देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >