बैंक प्रबंधक पर 36 हजार का जुर्माना

कामडारा. बिजली चोरी रोकने को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया. दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. झारखंड ग्रामीण बैंक बाकुटोली के शाखा प्रबंधक नरेश प्रसाद गुप्ता पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं बाकुटोली निवासी जोलेन सुरीन पर नौ हजार छह सौ रुपये का […]

कामडारा. बिजली चोरी रोकने को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया. दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. झारखंड ग्रामीण बैंक बाकुटोली के शाखा प्रबंधक नरेश प्रसाद गुप्ता पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं बाकुटोली निवासी जोलेन सुरीन पर नौ हजार छह सौ रुपये का जुर्माना लगा कर अविलंब जमा करने के लिए कहा गया है. इन दोनों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी भी थाने में दर्ज की गयी. कनीय अभियंता अज्जू कच्छप व सहायक अभियंता नवीन कच्छप ने बाकुटोली, पोकला, कामडारा व टुरूंडू में अभियान चलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >