भरनो. बीडीओ श्वेता वेद के निर्देश पर 15 व 16 जनवरी को धोती, साड़ी योजना के तहत बीपीएल, अतिरिक्त बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को अनुदानित दर पर पंचायतवार वितरण किया जायेगा. भरनो के पांच पंचायत उतरी भरनो, दक्षिणी भरनो, मारासिल्ली, तुरीअंबा व डुंबो पंचायत के लोगों को 15 जनवरी को व करंज, करौंदाजोर, अमलिया, सुपा, अताकोरा, डोंबा व डुरिया पंचायत के लोगों को 16 जनवरी को वितरण किया जायेगा. साड़ी व धोती के गुणवत्ता की जांच के लिए प्रखंड से जिला में भेजा गया है. बीडीओ ने वितरण को लेकर संबंधित पंचायत सेवक, वार्ड सदस्य, जनवितरण दुकानदारों को निर्देश देते हुए वितरण के दिन अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को वितरण स्थल तक लाने का निर्देश दिया.
15 व 16 जनवरी को होगा धोती -साड़ी का वितरण
भरनो. बीडीओ श्वेता वेद के निर्देश पर 15 व 16 जनवरी को धोती, साड़ी योजना के तहत बीपीएल, अतिरिक्त बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को अनुदानित दर पर पंचायतवार वितरण किया जायेगा. भरनो के पांच पंचायत उतरी भरनो, दक्षिणी भरनो, मारासिल्ली, तुरीअंबा व डुंबो पंचायत के लोगों को 15 जनवरी को व करंज, करौंदाजोर, अमलिया, सुपा, […]
