13 साल से नहीं मिल रहा है चावल

गुमला : गुमला प्रखंड के कोयंजारा गांव के ग्रामीणों ने गुमला डीसी गौरीशंकर मिंज को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली की दुकान से चावल उपलब्ध कराने की मांग की है. कोयंजारा गांव में लगभग 80 ग्रामीण बीपीएलधारी हैं. इन ग्रामीणों का बीपीएल कार्ड वर्ष 2002-07 के लिए बना था. लेकिन बीपीएल कार्ड बनने के बावजूद कार्डधारियों […]

गुमला : गुमला प्रखंड के कोयंजारा गांव के ग्रामीणों ने गुमला डीसी गौरीशंकर मिंज को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली की दुकान से चावल उपलब्ध कराने की मांग की है. कोयंजारा गांव में लगभग 80 ग्रामीण बीपीएलधारी हैं.
इन ग्रामीणों का बीपीएल कार्ड वर्ष 2002-07 के लिए बना था. लेकिन बीपीएल कार्ड बनने के बावजूद कार्डधारियों को जनवितरण प्रणाली के दुकान से एक बार भी राशन सामग्री नहीं मिली है.
विदेशिया साहू, धीरजा महतो, सहरू गोप, मंगल गोप, जीतवाहन महतो, कस्टू महतो, रामवृक्ष साहू, शनिचर लोहरा, गोपाल महतो, अजरुन महतो, बालकेश्वर महतो आदि कार्डधारियों ने बताया कि गांव में अभी तक किसी को भी राशन दुकान से राशन सामग्री नहीं मिली है. कोयंजारा पंचायत में दो राशन डीलर सुखदेव साहू व फुलचंद साहू है. दुकान जाने पर डीलर कहते हैं कि बीपीएल कार्ड होने से कुछ नहीं होगा. राशन का सामान लेने के लिए राशन कार्ड जरूरी है. 13 साल से भी ज्यादा समय गुजर चुका है. लेकिन राशन सामग्री नहीं मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >