12 गुम 8 में कंबल का वितरण करते विधायक व अन्य डुमरी. भाजपा विधायक शिवशंकर उरांव ने सोमवार को डुमरी प्रखंड का दौरा किया. दौरे के क्रम में विधायक प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ कार्यालय में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं से रू ब रू हुए. वहीं शिवशंकर उरांव ने बीडीओ राजेश डुंगडुंग से पीएम जन-धन योजना के तहत खाता खोलने, वृद्धा पेंशन, कंबल वितरण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जन-धन योजना के तहत पंचायतवार शिविर लगा कर खाता खुलवायें. किसी प्रकार की समस्या हो तो मुझे जानकारी दे. ग्रामीणों की समस्याओं से रू ब रू होने के क्रम में वृद्ध ग्रामीणों द्वारा कंबल की मांग करने पर विधायक ने बीडीओ से 14 कंबल मंगाकर वितरण किया. श्री उरांव ने कहा कि लोगों ने मुझे सभी का सेवा करने के लिए चुना है. मै दिखावे पर नहीं काम पर विश्वास करता हूं. मौके पर जिप सदस्य फूदो देवी, राजेंद्र जायसवाल, विजय केसरी, अनिल ताम्रकार, शिव बालक उरांव, प्रकाश एक्का, बीरबल उरांव सहित कई भाजपाई शामिल थे.
मैं काम पर विश्वास करता हूं : विधायक
12 गुम 8 में कंबल का वितरण करते विधायक व अन्य डुमरी. भाजपा विधायक शिवशंकर उरांव ने सोमवार को डुमरी प्रखंड का दौरा किया. दौरे के क्रम में विधायक प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ कार्यालय में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं से रू ब रू हुए. वहीं शिवशंकर उरांव ने बीडीओ राजेश डुंगडुंग से पीएम जन-धन […]
