बाल समागम को लेकर हुई बैठक

कामडारा. प्रखंड संसाधन केंद्र में बाल समागम 2015 की तैयारी को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ सुजाता कुजूर ने की. बैठक में बाल समागम की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही विद्यालय स्तर पर वर्ग एक से आठ तक छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने विद्यालय स्तर […]

कामडारा. प्रखंड संसाधन केंद्र में बाल समागम 2015 की तैयारी को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ सुजाता कुजूर ने की. बैठक में बाल समागम की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही विद्यालय स्तर पर वर्ग एक से आठ तक छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने विद्यालय स्तर पर 19 व 20 जनवरी को व प्रखंड स्तर पर 23 जनवरी को कार्यक्रम करने का निर्देश दिया. मौके पर अनिता देवी, अनूप कुमार, संजीत, सोनू कुमार गुप्ता, ब्रजकिशारे ओहदार सहित साधनसेवी व विद्यालय प्रधान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >