राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का निर्देश

चैनपुर. अंचल कार्यालय में मतदाता दिवस 2015 को सफल आयोजन हेतु अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 19 जनवरी को हर बूथ पर प्रारूप प्रकाशन किये जाने का निर्देश दिया. वहीं 25 जनवरी को हर बूथ पर समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2015 को मनाने का भी सभी बीएलओ को निर्देश दिया […]

चैनपुर. अंचल कार्यालय में मतदाता दिवस 2015 को सफल आयोजन हेतु अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 19 जनवरी को हर बूथ पर प्रारूप प्रकाशन किये जाने का निर्देश दिया. वहीं 25 जनवरी को हर बूथ पर समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2015 को मनाने का भी सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया. बैठक में 19 जनवरी से 18 फरवरी तक मतदाता सूची में पुनरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया. जिसमें 1/1/15 से आपत्ति दावा से संवैधानिक प्रपत्र 6,7,8 भरने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में अंचलाधिकारी ने कहा कि जिन मतदाता की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है. उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करें. बीएलओ की अगली बैठक 16 जनवरी को आहूत की गयी है. मौके पर वासुदेव राय, उमेश कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा, संजय तुरी सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >